Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी जानकारी राजस्थान सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवीन प्रयास किया जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षको से विद्या प्राप्त हो सके। इसी दिशा में राज्य सरकार के द्वारा राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत सरकारी संस्कृत महाविद्यालय में गेस्ट फैकेल्टी के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निश्चय किया गया है।
राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत जल्द ही ऑफिशियल विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी को अस्थाई तौर पर शिक्षण कार्य करवाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह योजना विशेष रूप से उन शिक्षकों के लिए लाभदायक है, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान देना चाहते हैं। विद्या संबल योजना के अंतर्गत सेवानिवृत शिक्षक भी कर सकते हैं जो अपने अनुभव का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचा सकते हैं।
क्या है राजस्थान विद्या संबल योजना?
राजस्थान विद्या संबल योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाली पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को अस्थाई रूप से पूरा करना है। भर्ती प्रक्रिया में देरी व अपर्याप्त शिक्षको के कारण शिक्षण संस्थानों में नियमित शिक्षकों के पद रिक्त रह जाने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई या शिक्षण कार्य प्रभावित रहता है। ऐसी स्थिति में गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विद्या संबल योजना शुरू की गई है।
विद्या संबल योजना 2026 में इस बार विशेष रूप से सरकारी संस्कृत महाविद्यालय के लिए विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विषयवार अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। विद्या संबल योजना के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जैसे ही शुरू होंगे उसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको इसी पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जायगी।
विद्या संबल योजना भर्ती मुख्य जानकारी
राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। विद्या संबल योजना में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरकर संबंधित महाविद्यालय में जमा करवाना होगा।
| योजना का नाम | राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 |
| विभाग | शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 15 जून 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 20 जून 2026 |
| अधिकतम आयु | 65 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू एवं मेरिट |
आवेदन शुल्क
विद्या संबल योजना में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थी बिना किसी आवेदन शुल्क के आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
आयु सीमा
राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। यह प्रावधान विशेष रूप से सेवानिवृत शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभदाई है क्योंकि वह अपने अनुभव और ज्ञान से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सहयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आवेदन करते समय अपने आयु संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
विद्या संबल योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता का होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता राजस्थान संस्कृत शिक्षा सेवा नियम 2022 व इसके पश्चात किए गए संशोधन के अनुसार होना आवश्यक है।
यदि किसी अभ्यर्थी ने संस्कृत या संबंधित विषय में शिक्षा और शिक्षण कार्य का अनुभव रखता है, तो विद्या संबल योजना भर्ती के तहत राजकीय महाविद्यालय में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकता है।
मानदेय और कार्य अवधि
विद्या संबल योजना के तहत चयनित गेस्ट फैकल्टी को प्रति घंटे के आधार पर निश्चित मानदेय प्रदान किया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था के आधार अपनी अभ्यर्थियों को ₹800 प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
साप्ताहिक रूप से अधिकतम 14 घंटे का शिक्षण कार्य किया जाना तय किया गया है। यह उन शिक्षकों के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक है, जो पूर्णकालिक नौकरी नहीं करना चाहते लेकिन वह शिक्षण कार्य से जुड़े रहना चाहते हैं।
कार्य अवधि निम्न में से जो पहले हो, उस तक प्रभावी रहेगी—
- पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक
- सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ होने तक
- 30 अप्रैल 2026 तक
चयन प्रक्रिया?
राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी का चयन पूरी तरीके से शैक्षणिक योग्यता व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विद्या संबल योजना के तहत सर्वप्रथम प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके पश्चात योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में प्रदर्शन और शैक्षणिक उपलब्धियां के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन संबंधित महाविद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इससे भर्ती प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रहने की उम्मीद है।
आवेदन प्रक्रिया
विद्या सम्बल योजना में जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते है उन्हें ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न चरणों का पालन करना होगा —
- सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें।
- आधिकारिक अधिसूचना से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता व् पात्रता तय करे।
- आधिकारिक अधिसूचना से आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
- नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं।
- आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।
- आवेदन पत्र को संबंधित सरकारी संस्कृत महाविद्यालय में जमा करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन प्रारंभ | 15 जून 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 20 जून 2026 |
| इंटरव्यू कार्यक्रम | संबंधित महाविद्यालय द्वारा जारी किया जाएगा |
इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन संबंधित महाविद्यालय में जमा आवश्यक रूप से करवाए।
भर्ती महत्वपूर्ण क्यो ?
राजस्थान में बड़ी संख्या में शिक्षित और सेवानिवृत्त शिक्षक रिटायर्मेंट के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान देना चाहते हैं। राजस्थान विद्या संबल योजना उन्हें एक अवसर व मंच प्रदान करती है। जहां से वह अपने ज्ञान व अनुभव के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करने में सहायक हो सकते हैं।
विद्या संबल योजना के तहत जिन शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी है। वहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्या संबल योजना शुरू की गई है।
निष्कर्ष
राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 सरकारी संस्कृत महाविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य करने के लिए इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक स्पेशल है अभ्यर्थी बिना किसी आवेदन शुल्क के सरल चयन प्रक्रिया के तहत आकर्षक मंडे जैसी सुविधाएं इस भर्ती के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं
यदि आप भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं शिक्षण कार्य में रुचि रखते हैं तो समय रहते आवेदन अवश्य करें आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी वह अंतिम तिथि 20 जून 2026 से तैयार की गई है विद्या संबल योजना में आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी जिस भी महाविद्यालय से आवेदन कर रहे हैं उस महाविद्यालय के सूचना पट्ट व महा विद्यालय के द्वारा जारी नोटिफिकेशन पर नजर अवश्य रखें।