Shivira Panchang 2026-27: राजस्थान शिविरा पंचांग 2026-27, सम्पूर्ण वार्षिक कैलेंडर जारी देखें सभी गतिविधियां

Shivira Panchang 2026-27: राजस्थान शिविरा पंचांग 2026-27, सम्पूर्ण वार्षिक कैलेंडर जारी देखें सभी गतिविधियां राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Shivira Panchang 2026-27 / शिविरा पंचांग जारी कर दिया गया है। शिविरा पंचांग के माध्यम से राज्य के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालय व ऐसी संस्था जो राजस्थान शिक्षा विभाग के अंतर्गत आती है। वे वर्षभर की शैक्षणिक व शैक्षणिक गतिविधियों को भली भांति नियमित समय अनुसार संचालित कर सकते है।

शिविर पंचांग के अनुसार ही सभी शैक्षणिक संस्थाए पुरे वर्ष पर्यन्त की शिक्षण गतिविधि,अवकाश,खेलकूद प्रतियोगिता, प्रवेश उत्सव, विभागीय समस्त गतिविधि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के आयोजन की समस्त जानकारी इस विभागीय दस्तावेज से प्राप्त की जा सकती है। शिविर पंचांग के माध्यम से विद्यालय के संस्था प्रधान, शिक्षक, शिक्षा अधिकारियो व समस्त शिक्षा विभाग के कार्मिको के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो विद्यालय संचालन में काफी आवश्यक है।

शिविरा पंचांग क्या है?

शिविरा पंचांग राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा प्रति वर्ष जारी किए जाने वाला एक वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर है। इस शैक्षणिक कलेंडर के माध्यम से पुरे सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों,कार्यक्रम,अवकाश,सभी परख-अर्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा समय सारणी, शिक्षको हेतु प्रशिक्षण व विशेष अभियानों का सम्पूर्ण विवरण इससे प्राप्त किया जा सकता है।

शिविर कलेंडर के माध्यम से विद्यालय की समस्त गतिविधि का सफल संचालन किया जा सकता है। इस पंचांग के माध्यम से विद्यालय की समस्त वार्षिक कार्ययोजना का निर्माण किया जाकर सभी गतिविधि आयोजित की जाती है। आज हम इस शिविरा पंचांग कलेंडर की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 अवधि

शिक्षा विभाग के नवीनतम जारी शिविरा कलेंडर के अनुसार इस बार नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 को 01 अप्रैल 2026 से शुरू किया जा रहा है। इस बार समस्त राजकीय विद्यालयों में 01 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण आयोजित किया जाएगा। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओ में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है।

समस्त विद्यालयों में 01 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक “स्वच्छता पखवाडा” अनिवार्य रूप से मनाया जायगा। शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र (TAF) की प्रथम छः माही डेटा प्रविष्ठि जुलाई से अगस्त-2026 तथा द्वितीय छःमाही डेटा प्रविष्ठि जनवरी से फरवरी-2027 (संभावित समय) तय किया गया है।

शाला-सिद्धि हेतु स्व मूल्यांकन हेतु संभावित समयावधि- जुलाई से अक्टूबर-2026 तथा बाह्य मूल्यांकन हेतु संभावित समयावधि-अगस्त से दिसम्बर 2026 तय की गई है। CCE/SIQE/FLN हेतु रचनात्मक आकलन सतत् रूप से सत्र पर्यन्त किया जाएगा। एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को IFA नीली गोली एवं कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक विद्यार्थी को IFA गुलाबी गोली खिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े- SBI PO Recruitment 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू जल्दी आवेदन करें?

प्रवेशोत्सव एवं नामांकन अभियान

शिविरा पंचांग में प्रवेशोत्सव को विशेष महत्व दिया गया है। इस बार समस्त राजकीय विद्यालयों में 01 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण आयोजित किया जाएगा। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओ में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है।

सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की मुख्यधारा में वापसी तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रवेश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालय संचालन एवं समय सारिणी

शिविरा पंचांग के अनुसार विद्यालय संचालन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश से जारी किए गए हैं। इससे एक पारी विद्यालय में ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। विद्यालय में प्रतिदिन कितने कालांश संचालित किए जाएंगे। प्रार्थना सभा से मध्यांतर के लिए अलग-अलग समय निर्धारित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

एक पारी विद्यालयों हेतु समय सारिणी निम्नानुसार होगी :-

विवरणग्रीष्मकाल में विद्यालय संचालन हेतु कालांश विभाजनशीतकाल में विद्यालय संचालन हेतु कालांश विभाजन
समयावधि1 अप्रेल से 30 सितम्बर1 अक्टूबर से 31 मार्च
विद्यालय समय7:30 बजे से 1:00 बजे तक (कुल 5:30 घंटे) (प्रत्येक कालांश 35 मिनट)10:00 बजे से 4:00 बजे तक (कुल 6:00 घंटे) (01 से 06 कालांश 40 मिनट तथा 07 से 08 कालांश 35 मिनट)

प्रार्थना सभा एवं दैनिक गतिविधियां

विद्यालय में रोजाना की जाने वाली प्रार्थना सभा के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, प्रार्थना, योग अभ्यास, सूर्य नमस्कार, समाचार का वाचन, प्रतिज्ञा व अन्य प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। शिविरा पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को तंबाकू निषेध शपथ दिलाने का भी प्रावधान किया गया है।

सहशैक्षिक एवं क्लब गतिविधियां

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। सह शैक्षिक गतिविधियों में बालसभा, वाद विवाद प्रतियोगिता, सामाजिक सेवा शिविर और विभिन्न विषय आधारित क्लब गतिविधियां भी शामिल की गई है।

सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय में चाइल्ड राइट्स क्लब, पर्यावरण क्लब, विज्ञान क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, तंबाकू मॉनिटर क्लब का गठन किया जाएगा। समस्त विद्यालयों मे “विद्यालय प्रबन्धन समिति (SMC)” एवं “विद्यालय विकास एवं प्रबन्धन समिति ( SDMC)” की बैठकें अनिवार्य है। सफल संचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु वर्ष 2026-27 में SMC / SDMC की माह अगस्त, सितम्बर एवं दिसम्बर में आयोजित की जावे।

यह भी पढ़े- Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026: जल्दी आवेदन करें अंतिम तिथि आज

FLN, निपुण राजस्थान एवं प्रखर राजस्थान 2.0

शिविरा पंचांग में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की पठन क्षमता को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा। यह 90 दिवसीय अभियान विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देगा। शिक्षकों को शैक्षणिक सामग्री जैसे – सुदृढ शिक्षा शास्त्र आधारित पाठ योजना, पाठ्यपुस्तक आधारित कक्षा अभ्यास और सतत आकलन संबंधित सामग्री प्रदान की जा रही हैं।

इसी प्रकार निपुण राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारम्भिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में पढ़ना, लिखना एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से संख्या की समझ, जोड और घटावा जैसे बुनियादी गणितीय कौशल के साथ-सा अक्षर पहचान, सरल शब्द पढना, वाक्य पढना और लेखन कौशल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ICT एवं डिजिटल पहल

  • शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक ICT पहल की जा रही हैं।
  • राज्य के हजारों विद्यालयों में ICT लैब, स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं।
  • ICT लैब में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा, इंटरनेट, ई-मेल, वर्ड, एक्सेल, पावर पॉइंट एवं विभिन्न ई-कंटेंट के माध्यम से शिक्षण प्रदान किया जाएगा।

रोबोटिक्स लैब एवं AI आधारित शिक्षण

  • राज्य के चयनित विद्यालयों में रोबोटिक्स एवं AI-ML लैब संचालित की जा रही हैं। बुनियादी प्रोजेक्ट बनाने के लिये यह कार्यक्रम वर्तमान में 501 विद्यालयों में संचालित हैं ।
  • इन लैबों के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटर एवं कोडिंग का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
  • ए.आई / एम.एल डिजिटल प्रोग्राम AI-ML लैब जिसमें AI लर्निंग, डेटा, Data visualization समस्या समाधान और निर्णय लेने, AI भाषायें, नैतिकता और AI का परिचय शामिल है।

उत्सव एवं विशेष दिवस

  • शिविरा पंचांग में वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है।
  • विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, शिक्षक दिवस, बाल दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य दिवस अनिवार्य रूप से मनाए जाएंगे।
  • 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं 2 अक्टूबर को अवकाश होने के बावजूद विद्यालयों में उत्सव आयोजन अनिवार्य रहेगा।
  • मध्यावधि अवकाश, शीतकालीन अवकाश तथा ग्रीष्मावकाश में विद्यालयों के मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केवल राजपत्रित अवकाश का ही उपभोग करेंगे।
  • प्रत्येक संस्था प्रधान इस पंचांग में निर्दिष्ट अवकाशों के अतिरिक्त सत्र में केवल 01 दिवस का अवकाश घोषित किया गया था। जिसको अब शिक्षक प्रदर्शनों के बाद वापस 2 दिन का कर दिया गया है। जिला कलक्टर द्वारा भी दो अवकाश स्वीकृत किये गये है।

अवकाश एवं परीक्षाएं

शिविरा पंचांग में मध्यावधि अवकाश, शीतकालीन अवकाश एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियां निर्धारित की गई हैं। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय परीक्षण, अर्धवार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

शिक्षकों एवं विद्यालय प्रधानों के लिए महत्वपूर्ण

शिविरा पंचांग केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, सामुदायिक सहभागिता, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का समग्र दस्तावेज है। इसलिए सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों को इसका गहन अध्ययन कर इसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।

मूल्यांकन एवं परीक्षा

प्रथम परख, द्वितीय परख एवं तृतीय परख का आयोजन-

क्र.सं.कालांशविवरण
01प्रथम व द्वितीय कालांशशिक्षण कार्य
02तृतीय व चतुर्थ कालांशपरख का आयोजन
03पंचम व षष्ठम कालांशशिक्षण कार्य
04सप्तम व अष्टम कालांशपरख का आयोजन

कक्षा 6 से 12 की परख, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा एवं पूरक परीक्षाएं (कक्षा-8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा तथा कक्षा-5 की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय एवं कक्षा 10 एवं 12 में वार्षिक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा परीक्षा ली जाएगी) इस पंचांग के अनुसार सम्पन्न की जाए तथा परीक्षा परिणामों की घोषणा तथा विद्यार्थियों को प्रगति पत्रों का वितरण 25 मार्च 2027 को अनिवार्य रूप से कर दिया जाए।

कक्षा 1 से 5 हेतु योगात्मक आकलन

टर्मपाठ्यक्रम विभाजनयोगात्मक आकलन आयोजन माह
प्रथमलगभग 45%अगस्त 2026 (अंतिम सप्ताह)
द्वितीयलगभग 35%नवम्बर – 2026 (अंतिम सप्ताह)
तृतीयलगभग 20%मार्च 2027 (प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा 2026 से पूर्व)

सभी स्तर के विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के लिए क्रमशः एक तथा दो दिवसों का परीक्षा तैयारी अवकाश रहेगा। इन दिनों में विद्यालय खुलेंगे और अध्यापक एवं मंत्रालयिक कर्मचारी परीक्षा के अभिलेख तथा व्यवस्था संबंधित कार्य पूर्ण करेंगे। इस प्रकार का अवकाश रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश छोड़कर किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोज्य कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले विधार्थियों हेतु 14 दिवस का परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश रहेगा। उक्त अवधि में विद्यार्थियों हेतु आवश्यकतानुसार विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाए।

    माहवार शिविरा पंचांग

    यंहा आपको नवीन शैक्षणिक सत्र के अप्रेल 2026 से जून 2027 तक प्रत्येक माह का शिविरा पंचांग उपलब्ध करवाया जाएगा। संबंधित माह के पंचांग को देखने के लिए नीचे टेबल में अपने माह का चयन करे।

    माहशिविरा पंचांग
    अप्रैल 2026अप्रैल 2026 शिविरा पंचांग
    मई 2026मई 2026 शिविरा पंचांग
    जून 2026जून 2026 शिविरा पंचांग
    जुलाई 2026जुलाई 2026 शिविरा पंचांग
    अगस्त 2026अगस्त 2026 शिविरा पंचांग
    सितंबर 2026सितंबर 2026 शिविरा पंचांग
    अक्टूबर 2026अक्टूबर 2026 शिविरा पंचांग
    नवंबर 2026नवंबर 2026 शिविरा पंचांग
    दिसंबर 2026दिसंबर 2026 शिविरा पंचांग
    जनवरी 2027जनवरी 2027 शिविरा पंचांग
    फरवरी 2027फरवरी 2027 शिविरा पंचांग
    मार्च 2027मार्च 2027 शिविरा पंचांग

    अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेखन में उपलब्ध करवाई गई सभी जानकारी शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा जारी शिविरा पंचांग 2026-27 से संकलित की गई है। हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी को यथासंभव सही अद्यतन रखने का प्रयास किया गया हैं, नवीनतम अपडेट हेतु विभागीय वेबसाइट को नियमित विजिट करे

    Leave a Comment